Grah Gochar 2025

Ankit
2 Min Read


नई दिल्लीः Grah Gochar 2025 साल 2024 की विदाई होने को है। जिसके बाद नया साल 2025 का आगमन होगा। साल 2025 में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले है। जिसका असर जातकों के जीवन में पड़ेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 जनवरी 2025 को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 24 जनवरी को बुध दोबारा मकर राशि में जाएंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को होगा लाभ।


Read More: Horoscope 19 December 2024 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय… चमक उठेगी किस्मत, धन प्राप्ति की बन रही संभावना 

Grah Gochar 2025 मेष राशिः इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है और सुख-शांति बनी रहेगी। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटका हुआ पैसा अब मिल सकता है।

 

तुला राशिः इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की तारीफ मिलेगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी और उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं।

कुंभ राशिः कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 काफी खास जाने वाली है। इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कई समस्याएं या चुनौतियां समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लंबे वक्त से व्यापार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *