Do this simple remedy on Wednesday, your bad luck will change

Ankit
3 Min Read


Budhwar Ke Upay. Image Source- File Photo

नई दिल्लीः Budhwar Ke Upay आज बुधवार का दिन है। आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए बुधवार का व्रत रखा जाता है। इस दिन व्यापार के दाता बुध देव की भी उपासना की जाती है। गणेश जी के अलावा यह दिन ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह से भी जुड़ा है। कहा जाता है कि अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है तो उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बुधवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से आप अपने जीवन की परेशनियों को दूर कर सकते हैं।


Read More : Mannu Yadav Passed Away: कांग्रेस पार्षद मन्नू यादव का निधन, पिछले कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बुधवार के उपाय

  • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। इसके बाद बांसुरी को उत्तर दिशा में स्थित कमरे में रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
  • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
  • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान कृष्ण को चावल की खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। इससे करियर या कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
  • अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को गुड़ मिश्रित मालपुआ अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
  • कुंडली में बुध मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद साबुत मूंग, हरी सब्जी और फल का दान करें। इसके साथ ही गौमाता को हरा चारा खिलाएं और गौ माता की सेवा करें।

Read More : आज इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे भाग्य के द्वार,आर्थिक स्थिति में होगा सुधार 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस अमल में लाने से पहले जानकारों की सलाह जरूर लें।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *