नेपाल के सेना प्रमुख ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए |

Ankit
1 Min Read


अयोध्या, 14 दिसंबर (भाषा) नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल ने शनिवार को यहां राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किये। एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “नेपाल के सेना प्रमुख शनिवार को राम लला के मंदिर आए। उनके साथ उनकी पत्नी भी राम मंदिर आई थीं। सेना प्रमुख ने अपनी पत्नी के साथ भगवान राम लला के दर्शन किए और पूजा की। वे यहां करीब 20 से 25 मिनट रुके।”

मिश्रा ने बताया कि नेपाल के सेना प्रमुख को प्रसाद दिया गया और साथ ही उन्हें भगवान रामलला की फोटो और मंदिर का एक मॉडल भी भेंट किया गया।

नेपाल और भारत के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने के उद्देश्य से जनरल सिगदेल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *