Today News and Live Updates 10 December 2024. Image Source- IBC24 File Photo
नई दिल्लीः चलिए अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर..
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री का निधनः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में अपने घर में ही अंतिम सांस ली। वह भारत सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके थे। राजनीतिक पारी में लंबे समय तक कांग्रेस की तरफ से खेलने वाली कृष्णा ने बाद में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। खबर है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अक्तूबर में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। साल 2023 में उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते साल ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।
Read More : Religious Conversion in UP: नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल! यहां पैसे देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
मुंबई में 7 लोगों की मौतः मुंबई के कुर्ला में BEST की बस ने सोमवार रात कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 43 घायलों का इलाज चल रहा है। इन्हें सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। BEST की इन बसों का संचालन बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) करता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर संजय मोरे सोमवार को पहली बार बस चला रहा था। वह 1 दिसंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में BEST में शामिल हुआ था। यह माना जा रहा है कि उसने ब्रेक की जगह एक्सलरेटर दबा दिया था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। वह देर रात से हिरासत में था।
खनौरी बॉर्डर पर सभी किसान भूख हड़ताल पर बैठे: हरियाणा और पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ पूरा दिन भूख हड़ताल पर हैं। मोर्चे पर लंगर तैयार नहीं किया गया। गांवों के लोगों को भी मोर्चे पर लंगर न लाने को कहा गया है। आज मीटिंग के बाद दिल्ली कूच पर फैसला हो सकता है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उनका मरणव्रत 15वें दिन में दाखिल हो गया है। उन्हें स्टेज पर आने में भी दिक्कत आ रही है। किडनी और लीवर पर असर पड़ रहा है। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि उनका ब्लड प्रेशर 124/95, शुगर 93, पल्स 87 है। वहीं वजन 11 किलो कम हो चुका है। डल्लेवाल का कहना है कि यह आर-पार की लड़ाई है और MSP गारंटी कानून बनने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
Read More : MPPSC SET Exam Date 2024: राज्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगी परीक्षा, 12 शहरों में बनाए गए 323 केंद्र
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ः फिरोजाबाद में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से 5 दिन पहले लूटी गई पल्सर बाइक सहित दो बाइकें, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
मौसम का हालः देश के मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी देखने को मिली है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। रविवार को हुई बारिश और रात को चली तेज हवाओं के बाद दिल्ली का मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। अभी दिल्ली का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर में अच्छी ठंड हो गई है, जहां पर लोगों ने मोटी जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। यहां पर सुबह और शाम में ज्यादा ठंड हो रही है। सुबह की शुरुआत काफी सर्द हवाओं के साथ हो रही है। दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सर्दी में सबसे कम तापमान रहा। लोगों को इस सीजन में पहली बार ठिठुरन महसूस हुई। सोमवार का दिन इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा।