IMD issued severe cold alert in MP CG: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। ठंड के दस्तक देने के बाद चक्रवात फेंगल के चलते बीते दिनों तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर ठंड का सितम शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अचानक कड़ाके की ठंड पडने लगी है। दोनों प्रदेशों के कई जिलों में हिल स्टेशनों जैसा घना कोहरा छाया हुआ है।
Read More: Mohan Cabinet Meeting: शीत सत्र शुरू होने से पहले मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, सप्लीमेंट्री बजट समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
MP Weather Latest Update
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ये जानकारी भी दी है कि, पहाड़ी इलाके में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई शहरों का दिन और रात का तापमान में गिरा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।
Read More: Kurla Bus Accident: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी सरकारी बस, 30 से ज्यादा लोगों की रौंदा, 4 की मौत, मंजर देख कांप उठेगी रूह
CG Weather Latest Update
प्रदेश में बादल छाए रहने और वर्षा का दौर समाप्त होने के बाद अब दोबारा पारा गिरने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के कई जिलों में दो से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। सबसे कम अंबिकापुर में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। पेंड्रा रोड में 15.4 डिग्री तापमान पहुंच गया है। दुर्ग में 16.6, राजनांदगांव में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में 18.5, बिलासपुर में 20.2 डिग्री पारा पहुंच चुका है।