मुंबई, नौ दिसंबर (भाषा) मुंबई में सोमवार (9 दिसंबर को) पिछले कुछ वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अधिकारी ने कहा, ‘‘ 24 दिसंबर 2015 को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।’’
भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश
पवनेश