महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना

Ankit
2 Min Read


मुंबई, छह दिसंबर (भाषा) देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूरी संभावना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा वित्त विभाग और भाजपा गृह विभाग अपने पास रखेगी, जैसा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में था।

शिवसेना सूत्रों की मानें तो शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखेगी और राजस्व मंत्रालय भी उसे मिल सकता है। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

‘महायुति’ गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना को 11 से 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 9 से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या पर अंतिम फैसला एक-दो दिन में लिया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायकों को शनिवार से शुरू हो रहे विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालिदास कोलांबकर शपथ दिलाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर (सोमवार) को होगा, जिसके बाद नयी सरकार का विश्वास मत होगा और राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा।

भाषा आशीष रंजन

रंजन



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *