इंफाल, छह दिसंबर (भाषा) मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार फयेंग इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान के दौरान कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
टीम ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया।
बयान में कहा गया, ‘‘वे जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।’’
बयान के अनुसार, कांगचुप में उनके ठिकानों की तलाशी के दौरान अवैध हथियार बनाने का साजो सामान भी मिला।
भाषा यासिर शोभना
शोभना