सीबीआई में एसपी के रूप में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए नए नियम अधिसूचित किए गए

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के 122 पदों पर नियुक्ति के लिए नियम अधिसूचित किए हैं, जिनके तहत भारतीय पुलिस सेवा के अलावा अन्य सेवाओं से प्रतिनियुक्त होने वाले अधिकारियों की संख्या 15 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।


बुधवार को अधिसूचित नियमों में कहा गया है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में एसपी स्तर के आधे पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि शेष पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

इससे भारतीय पुलिस सेवा, अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय पुलिस संगठनों, केंद्र सरकार द्वारा आयोजित समूह ‘ए’ सेवाओं और राज्य या केंद्र शासित प्रदेश पुलिस संगठनों के अधिकारियों को सीबीआई में प्रतिनियुक्त किया जा सकता है।

अधिसूचना में कहा गया, “भारतीय पुलिस सेवा के अलावा अन्य सेवाओं के जिन अधिकारियों को सीबीआई में प्रतिनियुक्त किया जाएगा, उनकी संख्या 18 से अधिक नहीं होगी।”

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *