गुरुग्राम जिले में विकास परियोजनाएं गति पकड़ेंगी: हरियाणा के मंत्री |

Ankit
1 Min Read


गुरुग्राम, एक दिसंबर (भाषा) हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि गुरुग्राम जिले में विकास परियोजनाओं में अगले छह महीनों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई देगी।


शनिवार शाम को यहां एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी पहल के संबंध में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

राव नरबीर सिंह ने पिछले एक दशक में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने भारत के अन्य राज्यों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है।

सिंह ने बताया कि हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की सफलता, जो हाल के चुनावों में बढ़े हुए बहुमत में परिलक्षित होती है, सरकार की जन-हितैषी नीतियों द्वारा लाए गए सकारात्मक बदलावों का प्रमाण है।

मंत्री ने सरकार की योग्यता आधारित भर्ती प्रणाली और पारदर्शिता पर जोर देने की सराहना की, जिससे लोगों के बीच विश्वास मजबूत हुआ है और यहां तक ​​कि सबसे हाशिए पर पड़े समुदायों तक भी इसका प्रभाव पहुंचा है।

भाषा अनुराग

अनुराग



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *