बिहार सरकार ने भूमि संबंधी अनियमितताओं के लिए 180 अंचलाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है: मंत्री |

Ankit
1 Min Read


पटना, 28 नवंबर (भाषा) बिहार सरकार ने अनियमितताओं की शिकायत पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 180 अंचल अधिकारियों (सीओ) के खिलाफ कार्रवाई की है और लगभग 139 अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है।


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

जायसवाल भाजपा विधायक पवन कुमार जायसवाल द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करके स्थानीय भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत करके पूर्वी चंपारण जिले के दो सरकारी स्कूलों पुलवरिया और पचपकड़ी की जमीन बेच दी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, ‘मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजग सरकार विभाग के किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को नहीं बख्शेगी। विभाग ने भ्रष्ट आचरण में लिप्त 180 सीओ के खिलाफ कार्रवाई की है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इसके अलावा 139 सीओ के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है क्योंकि उन्होंने विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया।’’

भाषा अनवर शोभना

शोभना



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *