मुख्यमंत्री ने बांदा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया

Ankit
1 Min Read


बांदा (उप्र), 28 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया।


मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री इस कार्यक्रम (प्रतिमा अनावरण) के बाद बांदा जिले के महुआ गांव पहुंचकर तेलंगाना प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां जयंती देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से चित्रकूट जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाषा सं राजेंद्र नरेश

नरेश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *