जीत के जश्न के दौरान आग में झुलसे नवनिर्वाचित निर्दलीय उम्मीदवार

Ankit
1 Min Read


मुंबई, 23 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में चांदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीते निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल शनिवार रात जीत के जश्न के दौरान आग में झुलस गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जश्न में शामिल कुछ महिलाएं भी आग में झुलस गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के चांदगढ़ में शिवाजी पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार राजेश पाटिल को 24134 वोटों से हराया।

भाषा योगेश संतोष

संतोष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *