गाजियाबाद में पार्किंग विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल

Ankit
2 Min Read


गाजियाबाद, 14 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के शंकर विहार में घर के बाहर मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना में व्यक्ति का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।


सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि शंकर विहार निवासी आसिफ ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसके अनुसार बुधवार को पार्किंग को लेकर उनके पिता नन्हे मलिक और भाई सलमान का चार लोगों से झगड़ा हुआ था। बात बढ़ने पर आरोपियों ने नन्हे और सलमान को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि हमले में नन्हे और सलमान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मलिक को मृत घोषित कर दिया। सलमान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

एसीपी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो संदिग्ध लोगों जाकिर (58) और उसके बेटे शाकिर (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि हमले में इन्हीं चाकुओं का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के अनुसार, दो अन्य पहचाने गए संदिग्ध और चार अज्ञात हमलावर अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

भाषा सं सलीम शफीक

शफीक



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *