प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन का शिकार हुआ प्रेमी.. फिर पी ली मच्छर मारने की दवा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो |

Ankit
3 Min Read


आगरा। Premi used mosquito repellent : उत्तरप्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी काफी उदास हो गया और एक खौफनाक कदम उठाया। प्रेमिका से बिछड़ने के बाद युवक का मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि उसने मौत को गले लगाने का विचार बना लिया और इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह मच्छर मारने का केमिकल पी रहा है।


read more : Champions Trophy 2025 : PCB का बिगड़ गया खेल.. चैंपियंस ट्रॉफी खेलने टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान, BCCI ने ICC को कर दिया साफ इंकार 

इसके बाद जैसे ही पुलिस तक ये लाइव वीडियो पहुंचा पुलिस तुरंत की सक्रिय हो गई। पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए युवक की लोकशन पता लगाई और मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचा। इस तरह उसकी जान बचाई जा सकी। युवक कई दिनों से डिप्रेशन में जी रहा था। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि युवक आगरा से बाहर का रहने वाला है। थाना ट्रांस यमुना कालोनी के सती नगर नरायच में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हो गया था। ब्रेकअप के कारण वह पिछले कई दिनों से अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार रात को उसने विषाक्त पी लिया।

युवक ने इंस्‍टाग्राम पर किया वीडियो अपलोड

थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से उन्हें एक अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें एक युवक ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह विषाक्त पीकर अपनी जान दे रहा था। अलर्ट मैसेज मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए सिपाही दुर्गाशंकर और मनोज कुमार मौके पर युवक के घर सती नगर नरायच पहुंच गए।

 

पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर युवक बदहवास हालत में पड़ा था। उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने मच्छर मारने का केमिकल पी लिया था।





Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *