Prime Minister Narendra Modi will address two election rallies in Jharkhand Today

Ankit
2 Min Read


रांची: PM Modi Jharkhand Visit प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को चुनावी राज्य झारखंड में एक वृहद रोड शो करने के साथ दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर एक बजे बोकारो में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और उसके बाद दोपहर 3.15 बजे गुमला में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।


Read More : Tribal Pride Day 2024 : 15 नवंबर को राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, इन प्रदेशों के कलाकार होंगे शामिल 

PM Modi Jharkhand Visit उन्होंने बताया कि फिर वह रांची में एक वृहद रोड शो करेंगे।’’ रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा। मोदी बोकारो के चंदनकियारी में भाजपा उम्मीदवार और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के लिए प्रचार करेंगे। गुमला में वह भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के लिए वोट मांगेंगे।

Read More : Ladli Behna Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी.. लाड़ली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी, सीएम ने किया ऐलान 

बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *