‘‘लाल किताब’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना की

Ankit
2 Min Read


मुंबई, सात नवंबर (भाषा) कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई संविधान की प्रति के लाल रंग को लेकर आपत्ति जताने पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा की।


खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा अब संविधान का रंग देख रही है और जब वह इसका सम्मान करना शुरू करेगी, तब उसे संविधान का मूल्य समझ में आएगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी रैलियों के दौरान लाल रंग की कवर वाली संविधान की एक प्रति प्रदर्शित करते रहे हैं। बुधवार को नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान गांधी ने एक कार्यक्रम में लाल रंग के कवर वाली संविधान की एक प्रति अपने हाथ में लेकर प्रदर्शित की, जहां उन्होंने एक बार फिर जाति जनगणना की वकालत की।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि राहुल गांधी अपने हाथ में ‘लाल किताब’ लेकर ‘‘शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों’’ से समर्थन लेने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है, इसके बावजूद भाजपा इसे अशुद्ध मानती है।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *