नड्डा ने शारदा सिन्हा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Ankit
1 Min Read


(फोटो के साथ)


पटना, सात नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बिहार की राजधानी के एक दिवसीय दौरे पर आए नड्डा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे।

‘पद्म भूषण’ से सम्मानित शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

केंद्रीय मंत्री नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल भी थे। नड्डा ने सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सिन्हा के बेटे अंशुमान से बात कर उन्हें सांत्वना दी।

शारदा सिन्हा का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ यहां अंतिम संस्कार किया गया।

भाषा

देवेंद्र वैभव

वैभव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *