राजकीय सम्मान के साथ होगा मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, आज दिल्ली से पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर |

Ankit
2 Min Read


नई दिल्ली: Sharda Sinha Last Rites बिहार की मशहूर लोक गायिका और ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन से उनके परिवार ही नहीं पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि लंबी बीमारी के चलते पिछले 15 दिनों से दिवंगत शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में भर्ती थी, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन छठ पर्व के दिन ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार बिहार की राजधानी पटना में होगी।


Read More: Raipur Central Jail Goli Kand : जेल रोड गोलीकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 4 देशी कट्टे

बेटे ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया और मां का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा। आपको बता दें इसी स्थान पर एक महीने पहले उनके पिता का अं​तिम संस्कार हुआ था।

Read More: #BigPictureWithRKM: कौन संभालेगा अमेरिका की बागडोर और किसे मिलेगा ताज?.. ट्रम्प और कमला में कौन भारत के लिए फायदेमंद?.. देखें अमेरिकी चुनाव का बिग पिक्चर..

आज पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

शारदा सिन्हा के निधन के बाद आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा। यहां उनके आवास पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा। उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार श्रद्धांजलि देंगे। जिसके बाद उनकी अनकी यात्रा गुलबी घाट के लिए रवाना होगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि पटना में राजकीय सम्मान के उनका अंतिम संस्कार होगा।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *