बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया

Ankit
2 Min Read


पटना, पांच नवंबर (भाषा) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभिन्न नेताओं ने मंगलवार को लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया।


सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, जहां उनका पिछले कुछ दिनों से उपचार किया जा रहा था। वह 72 वर्ष की थीं।

अर्लेकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हिंदी के अलावा मैथिली, भोजपुरी, बज्जिका और मगही संगीत को एक अलग पहचान दी। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कई गीत गाए।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “वह एक बड़ी हस्ती थीं…उनके निधन से एक खालीपन पैदा हो गया है, जो हम सभी के लिए हमेशा बना रहेगा। मैं ईश्वर से उनके परिवार को इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सिन्हा की आत्मा को शांति प्रदान करें।”

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

भाषा जोहेब अमित

अमित



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *