उप्र के 7300 से ज्यादा गौ-आश्रय स्थलों में उत्साहपूर्वक मनायी गयी गोवर्धन पूजा

Ankit
2 Min Read


लखनऊ, दो नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देश पर 7300 से ज्यादा गौ-आश्रय स्थलों में उत्साहपूर्वक गोवर्धन पूजा और गौ पूजन किया गया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।


बयान में कहा गया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व की सरकार के मंत्री, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व वरिठ अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश के समस्त गौ-आश्रय स्थलों/केंद्रों में शनिवार को गौ पूजन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर 6697 अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों, 333 वृहद गौ संरक्षण स्थलों, 289 कान्हा आश्रय स्थलों यानी कुल 7319 गौ-आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा एवं साथ ही साथ गौ पूजन किया गया।

बयान के अनुसार उप्र के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र-मऊ चन्द्रपुर विकास खण्ड रामनगर जनपद बरेली में आयोजित गोवर्धन पूजा में प्रतिभाग किया।

गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता अस्थायी गौ आश्रय सरेंडी में शामिल हुए। राज्‍य सरकार के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में मंत्री, जन प्रतिनिधियों द्वारा गौ- आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा के आयोजन में प्रतिभाग किया गया।

गोवंशों को गुड़, हरा चारा, फल इत्यादि का वितरण किया गया। साथ ही गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि के उपयोग हेतु दीपावली के उपरांत भी जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व इन उत्पादों के बिक्री हेतु बाजारों में उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

भाषा

आनन्द, रवि कांत

रवि कांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *