श्रीलंकाई राष्ट्रपति, भारतीय दूत ने द्विपक्षीय संबंधों और मछली पकड़ने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की

Ankit
1 Min Read


कोलंबो, एक नवंबर (भाषा) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने शुक्रवार को यहां एक बैठक की, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच मछली पकड़ने संबंधी विवादों के दीर्घकालिक समाधान के महत्व पर जोर दिया।


अधिकारियों ने कहा कि चर्चा में भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने पर भी प्रकाश डाला गया। द्वीप राष्ट्र में भारत से सहायता प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा के साथ ही बिजली, ऊर्जा तथा डिजिटलीकरण में संभावित सहयोग जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भारत के समर्थन से श्रीलंका में बिजली और ऊर्जा क्षेत्र के विकास तथा डिजिटलीकरण प्रक्रिया में भारत की विशेषज्ञता से सीख लेने में रुचि व्यक्त की।

दिसानायके और झा ने उत्तरी सागर में मछली पकड़ने संबंधी विवादों पर चर्चा की और एक दीर्घकालिक समाधान के महत्व पर जोर दिया जो दोनों पक्षों के मछुआरों की जरूरतों का सम्मान करता हो।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *