देहरादून, 27 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड में 20 नवंबर को होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल को चुनाव मैदान में उतारा है।
नौटियाल 2002 और 2007 में भाजपा के टिकट पर इस सीट से चुनी गई थीं। पूर्व पत्रकार मनोज रावत ने 2017 में केदारनाथ से जीत हासिल की थी लेकिन 2022 के चुनाव में वह भाजपा की शैलारानी रावत से हार गए थे।
भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
भाषा दीप्ति शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल