NASA astronaut hospitalised after long space stay

Ankit
3 Min Read


केप कैनावेरल:  NASA Astronaut Sunita Williams अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने तक रहने के बाद लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष प्रवास बोइंग के कैप्सूल की खराबी और तूफान मिल्टन के कारण बढ़ गया था।


Read More : MP Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक पलटा, मौके पर 4 लोगों की मौत, जानें कहां हुआ ये बड़ा हादसा 

NASA Astronaut Sunita Williams अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ‘स्पेस एक्स’ के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। अंतरिक्ष यान के उतरने के तुरंत बाद, नासा ने कहा कि उसके एक अंतरिक्ष यात्री को “चिकित्सा संबंधी समस्या” हो गई है और एहतियात के तौर पर चालक दल को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के एक अस्पताल में ले जाया गया है अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है और उसे “एहतियाती उपाय” के तौर पर अस्पताल में रखा गया है।अन्य अंतरिक्ष यात्री ह्यूस्टन लौट गये हैं। कई महीनों तक भारहीनता की स्थिति में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल पुनः समायोजित होने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

Read More : बस कुछ दिन बाद बदलेगी इन राशियों की किस्मत, दिवाली पर न्याय के देवता शनि देव करेंगे कृपा 

सुनीता विलियम्स को कब तक करना होगा इंतजार

उनकी जगह पर गए स्टारलाइन के 2 अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और टेस्ट पायलट बुच विल्मोर के मिशन में देरी हुई। यह मिशन 8 दिनों से बढ़कर अब 8 महीने का हो गया है। तब से अब तक 100 दिन से अधिक बीत गए हैं और वे अंतरिक्ष में हैं। नासा ने उन्हें लौटाने का प्लान बनाया है, इसके लिए स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू से मदद ली जाएगी। ऐसे में विलियम्स और विल्मोर को अभी और इंतजार करना होगा। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस एक्स की ड्रैगन क्रू-9 की उड़ान (फरवरी, 2025) से पहले वापस नहीं लाया जा सकेगा। बता दें कि स्पेसएक्स ने 4 सप्ताह पहले दो और अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था। ये सभी फरवरी तक वहीं रहेंगे। अंतरिक्ष स्टेशन में कई महीनों तक क्षमता से अधिक क्रू सदस्यों के रहने के बाद अब वहां उसकी सामान्य क्षमता के अनुरूप 7 क्रू सदस्य हैं। इनमें चार अमेरिकी और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *