नवी मुंबई में कार और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत |

Ankit
1 Min Read


ठाणे (महाराष्ट्र), 25 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।


एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

इस दुर्घटना में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

भाषा सुरभि प्रीति

प्रीति



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *