बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, पांच लोगों की मौत

Ankit
3 Min Read


बुलंदशहर/लखनऊ (उप्र) 21 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और पांच लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।


मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने सोमवार की रात पीटीआई-भाषा को बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना आयी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।

पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में हुई, जिसमें 18-19 लोग रहते थे। उन्होंने बताया कि सिलेंडर विस्फोट रात 8.30 से नौ बजे के बीच हुआ। आठ लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।

डीएम ने कहा कि कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है, कुछ का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घर के 10 से 11 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि छत के लोहे के बीम को कटर से काटा गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई।

बचाव अभियान के चलते पुलिसकर्मी लोगों से घटनास्थल से दूर जाने की अपील करते भी देखे गए। जिस जगह विस्फोट हुआ, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

भाषा सं आनन्द

रंजन रंजन

रंजन



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *