दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 20 अक्टूबर (एपी) उत्तरी गाजा में कई मकानों पर इजराइली हमलों में 87 लोग मारे गए हैं या लापता हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि बेत लहिया शहर पर शनिवार को रातभर और रविवार को हुए हमलों में 40 लोग घायल भी हुए हैं।
गाजा के उत्तरी छोर पर स्थित बेत लहिया लगभग एक वर्ष पहले इजराइल के जमीनी हमले के पहले लक्ष्यों में से एक था।
इजराइल पिछले दो सप्ताह से उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है। उसका कहना है कि हमास वहां फिर से संगठित हो गया है। फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं और उत्तर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पतन की कगार पर है।
तीन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका वर्गीकृत दस्तावेजों को अनधिकृत रूप से जारी करने की जांच कर रहा है। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये दस्तावेज वैध प्रतीत होते हैं।
ईरान लेबनान में हमास और हिजबुल्ला आतंकवादी समूह का समर्थन करता है, जहां एक साल से बढ़ते तनाव ने पिछले महीने एक पूर्ण युद्ध का रूप ले लिया।
बेत लहिया में हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इसने हालांकि कहा कि वह ‘‘गाजा में हवाई हमलों और जमीनी अभियानों दोनों को जारी रखे हुए है।’’
चिकित्सक रहीम खेदर के अनुसार मृतकों में दो दंपती और उनके चार बच्चे, तथा एक महिला, उसका बेटा और उसकी पुत्रवधू और उनके चार बच्चे शामिल हैं।
लेबनानी सेना ने कहा कि इजराइली हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई।
इसने कहा कि दक्षिणी लेबनान में उनके वाहन पर इजराइली हमले में उसके तीन सैनिक मारे गए। रविवार को हुए हमले पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
एपी
देवेंद्र रंजन
रंजन
रंजन