अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास पीजीआई में भर्ती |

Ankit
1 Min Read


लखनऊ, 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मंगलवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।


यहां जारी बयान के अनुसार, पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में आचार्य दास को भर्ती किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने आचार्य के स्वास्थ्य के विषय मे सूचित किया कि उन्हें कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्या के अंदेशे के कारण भर्ती किया गया है, जिसके लिए बुधवार को कुछ आवश्यक जांचे कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि आचार्य की हालत स्थिर है।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *