न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हिमाचल प्रदेश के अंब में न्यायिक परिसर का उद्घाटन किया

Ankit
1 Min Read


ऊना (हिमाचल प्रदेश), 13 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को ऊना जिले के अंब में 17.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला न्यायिक परिसर का उद्घाटन किया।


अधिकारियों ने बताया कि परिसर में छह अदालत कक्ष, बार के दो कक्ष और एक पुस्तकालय है, साथ ही न्यायिक परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

संयोग से, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 2019 में उस समय न्यायिक परिसर की आधारशिला रखी थी, जब वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सभी न्यायालयों के कामकाज में डिजिटल तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय में ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई के कारण भौगोलिक सीमाएं अब कानूनी कार्यवाही में बाधा नहीं हैं, जिससे सभी के लिए न्याय तक पहुंच आसान हो गई है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि इससे देश के विभिन्न जिला न्यायालयों के वकीलों को भी यह देखने का मौका मिल रहा है कि उच्चतम न्यायालय कैसे काम करता है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *