स्कॉटलैंड सरकार के पूर्व प्रमुख एलेक्स सैल्मंड का निधन |

Ankit
1 Min Read


लंदन, 12 अक्टूबर (एपी) स्कॉटलैंड सरकार के पूर्व प्रमुख एलेक्स सैल्मंड का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।


ब्रिटेन से स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए सैल्मंड ने दशकों तक एक अभियान का नेतृत्व किया था।

स्कॉटलैंड सरकार के मौजूदा प्रमुख अनस सरवर ने सैल्मंड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘‘तीन दशकों से अधिक समय तक राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे।’’

सैल्मंड ने 2014 के जनमत संग्रह में स्वतंत्रता अभियान का नेतृत्व किया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वह 45 प्रतिशत मत ही हासिल कर पाये थे। उस समय वह स्कॉटिश नेशनल पार्टी में थे।

सैल्मंड ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते 2018 में स्कॉटिश नेशनल पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बाद में अल्बा नाम से एक नयी पार्टी बनाई।

एपी

खारी सुभाष

सुभाष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *