दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन |

Ankit
1 Min Read


मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी।


टाटा समूह के मानद चेयरमैन की आयु 86 वर्ष थी।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा के निधन की पुष्टि की और उन्हें अपना ‘‘मित्र और मार्गदर्शक’’ बताया।

पिछले कुछ दिनों से वह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।

अरबपति हर्ष गोयनका ने भी टाटा के निधन पर दुख जताया और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्हें ‘‘टाइटन’’ (अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति) करार दिया।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *