भारत ने अपने नागरिकों को लीबिया की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी

Ankit
2 Min Read


नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) भारत ने मंगलवार को एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से लीबिया की “गैर-जरूरी यात्रा से बचने” को कहा है। यह परामर्श 2016 में जारी परामर्श में आंशिक संशोधन है, जिसमें भारतीय नागरिकों के इस अफ्रीकी देश की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया था।


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लीबिया में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे “सावधानी बरतें” और सड़क मार्ग से एक प्रांत से दूसरे प्रांत की यात्रा से बचें तथा त्रिपोली में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।

बयान के मुताबिक, विदेश मंत्रालय की 23 मई 2016 की प्रेस विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन किया गया है जिसमें भारतीय नागरिकों के लीबिया की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था।

इसमें कहा गया है, “ लीबिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के हमारे आकलन की प्रतिक्रिया में, भारतीय नागरिकों को लीबिया की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।”

विदेश मंत्रालय ने 23 मई 2016 को अपने बयान में कहा था कि लीबिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सुरक्षा खतरों और लीबिया में भारतीय नागरिकों के जीवन के लिए चुनौतियों को देखते हुए, केंद्र सरकार ने भारतीय द्वारा किसी भी उद्देश्य के लिए लीबिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

भाषा नोमान शफीक

शफीक



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *