7th Pay Commission DA Hike News

Ankit
5 Min Read


भोपाल। 7th Pay Commission DA Hike News: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन ​है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल मोहन सरकार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकते हैं। तो वहीं सदन में आज भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष लगातार अलग अलग मुद्दों पर सरकार का घेराव कर रहा है।


 

7th Pay Commission DA Hike News : बता दें कि इस बजट में सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। तो वहीं सरकारी कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आस लगाए बैठे हैं। हालांकि मोहन सरकार बजट के जरिए कर्मचारियों को होली के पहले खुशखबरी दे सकती है।

read more: Rashifal Wednesday 12 March 2025: आय के स्रोतों में वृद्धि.. निवेश करने से होगा लाभ, इन राशियों के लिए 12 मार्च का दिन रहेगा शुभ 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पेश होने वाले बजट से सरकारी कर्मचारी भी बड़ी आशा लगाए बैठे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बजट में कर्मचारियों के लिए 14 फीसदी महंगाई भत्ते का प्रावधान किया जा सकता है। वर्तमान में 50% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार 53% दे रही है। यह प्रावधान अगले वित्तीय वर्ष के लिए होगा और भविष्य में होने वाली बढ़ोतरी को पूरा करेगा। वहीं प्रदेश में गरीबों के लिए 6.30 लाख आवास बनाए जाएंगे। इसमें शहरों में 1.50 लाख, गांवों में 4 लाख और जनमन योजना के तहत 80 हजार आवास शामिल हैं। इसकी घोषणा बजट में की जा सकती है।

मध्यप्रदेश की जीडीपी (GDP) में वृद्धि

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले साल 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1.39 लाख से बढ़कर 1.52 लाख हो गई है यानी राज्य के जीडीपी (GDP) में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जानकार बताते हैं राज्य की जीडीपी बढ़ने से सरकार अब उधार ले सकेगी। यहां बता दें, सरकार पर अभी 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। कुछ दिन पहले ही मोहन सरकार ने फिर से कर्ज लिया था।


1. मध्यप्रदेश के बजट में कर्मचारियों के लिए क्या खुशखबरी हो सकती है?

मध्यप्रदेश के बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 14% की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को होली के पहले एक बड़ी राहत मिल सकती है।

2. क्या मध्यप्रदेश की जीडीपी में कोई वृद्धि हुई है?

जी हां, मध्यप्रदेश की जीडीपी में 11% की वृद्धि हुई है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1.39 लाख से बढ़कर 1.52 लाख हो गई है।

3. मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए क्या आवास योजना होगी?

बजट में घोषणा की जा सकती है कि प्रदेश में 6.30 लाख नए आवास बनाए जाएंगे, जिनमें शहरों में 1.50 लाख और गांवों में 4 लाख आवास शामिल होंगे। इसके साथ ही जनमन योजना के तहत 80 हजार आवास भी बनाए जाएंगे।

4. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बारे में क्या जानकारी है?

मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14% की वृद्धि का प्रस्ताव बजट में पेश कर सकती है। यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत हो सकती है।

5. सिंहस्थ 2028 के लिए क्या प्रावधान किए जाएंगे?

बजट में सिंहस्थ 2028 के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे, जिससे आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार तैयारी कर रही है।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *