3 मिनट के अंदर दो बार भूकंप के झटके से कांपी यहां की धरती, आठ लोग घायल, दहशत में आए लोग |

Ankit
3 Min Read


Earthquake in Nepal: काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी जाजरकोट जिले में बीते शुक्रवार को आए दो भूकंप में आठ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए और ये मात्र तीन मिनट के अंतराल पर आए थे।


Read More: Patna Name Change: बदल सकता है बिहार की राजधानी का नाम..! RLM प्रमुख ने की ये नाम रखे जाने की मांग 

दो बार पड़े भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, जाजरकोट जिले में स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे 5.2 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसके बाद रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसने बताया कि दोनों भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में जाजरकोट जिले के पानिक क्षेत्र में था। अधिकारियों के अनुसार, जाजरकोट में भूकंप के कारण छह लोग और रुकुम पश्चिम में दो लोग घायल हो गए हैं।

Read More: Delhi News: ‘तेरे पेट में लात मार के बच्चा गिरा दूंगा’.., प्रेग्नेंट महिला ने की ये डिमांड तो भड़क उठा कैब ड्राइवर, दे डाली धमकी 

इन इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

Earthquake in Nepal: पश्चिमी नेपाल के सुर्खेत, दैलेख और कालीकोट समेत पड़ोसी जिलों में भूकंप महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण जाजरकोट, रुकुम और कालीकोट जिले के कई घरों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकलते वक्त घायल हो गए।

 


नेपाल के किन इलाकों में भूकंप आया?

नेपाल के पश्चिमी जाजरकोट जिले में दो भूकंप शुक्रवार, 5 अप्रैल 2025 को आए। पहला भूकंप रात 8:07 बजे 5.2 तीव्रता का था और दूसरा भूकंप 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का था।

भूकंप का केंद्र कहां था?

भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में जाजरकोट जिले के पानिक क्षेत्र में था।

इस भूकंप में कितने लोग घायल हुए हैं?

इस भूकंप के कारण कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 लोग जाजरकोट जिले और 2 लोग रुकुम पश्चिम जिले से हैं।

भूकंप की तीव्रता कितनी थी?

पहले भूकंप की तीव्रता 5.2 और दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.5 थी।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *