हॉलैंड ने दिलाई नॉर्वे को बड़ी जीत |

Ankit
2 Min Read


लंदन, 23 मार्च (एपी) स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हॉलैंड की अगुवाई में नॉर्वे ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के यूरोपीय क्वालीफाइंग के अपने पहले मैच में मोल्दोवा को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।


नॉर्वे ने तीसरी और आखिरी बार1998 में विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाई थी। हॉलैंड का जन्म इसके दो साल बाद हुआ था। इस बार हालांकि नॉर्वे को विश्व कप में जगह बनाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो 2026 में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

नॉर्वे का ग्रुप आई से शीर्ष पर रहना तय माना जा रहा है जिसके एक अन्य मैच में इज़राइल ने एस्टोनिया को 2-1 से हराया।

हॉलैंड ने मोेल्दोवा के खिलाफ नॉर्वे की तरफ से दूसरा गोल किया जो 2019 में पदार्पण करने के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से 40 मैच में उनका 39वां गोल था।

डॉर्टमुंड के डिफेंडर जूलियन रायर्सन ने खेल शुरू होने के पांच मिनट बाद नॉर्वे के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। हॉलैंड ने 23वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद थेलो असगार्ड, अलेक्जेंडर सोरलोथ और स्थानापन्न एरोन डोनम ने भी गोल किए।

यूरोपीय क्वालीफाइंग के अन्य मैचों में वेल्स ने कजाकिस्तान को 3-1 से हराया। इसके अलावा ग्रुप जे में नॉर्थ मैसेडोनिया ने लिचेटेंस्टीन पर 3-0 से जीत हासिल की।

चेक गणराज्य ने पैट्रिक स्किच के दो गोल की मदद से ग्रुप एल में फरो आइलैंड्स पर 2-1 से जबकि मोंटेनेग्रो ने जिब्राल्टर पर 3-1 से जीत हासिल की।

एपी

पंत

पंत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *