स्कूल में परीक्षा दे रहे थे छात्र, तभी अचानक चलने लगी दनादन गोलियां, देखते ही देखते हो गई 10 लोगों की मौत |

Ankit
3 Min Read


ऑरेब्रो: Terrorist Attack on School स्वीडन में मंगलवार को एक वयस्क शिक्षा केंद्र में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हो गयी। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं।


Read More: PM Modi in Mahakumbh: आज महाकुंभ दौरे पर पीएम मोदी.. संगम में लगाएंगे डुबकी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम 

Terrorist Attack on School अधिकारियों द्वारा की गयी एक प्रेसवार्ता से और कुछ ठोस जानकारियां सामने आयीं जिनके तहत ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारी नजर आये। ऑरेब्रो स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने संवाददाताओं से कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर रहे होंगे।’’

Read More: Maharashtra IAS Transfer: एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 13 IAS अफसरों का तबादला, जानें अब मिली कहां की जिम्मेदारी

पुलिस ने केवल इतना कहा कि बंदूकधारी मंगलवार की गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये लोगों में से एक था। कैंपस रिसबर्गस्का नामक इस विद्यालय में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। स्वीडिश मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह ‘पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।’


स्वीडन के ऑरेब्रो में गोलीबारी की घटना क्या थी?

स्वीडन के ऑरेब्रो में एक वयस्क शिक्षा केंद्र में मंगलवार को गोलीबारी हुई, जिसमें लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना अभी भी जांच के तहत है और पुलिस को यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं।

इस गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं?

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है।

ऑरेब्रो कहाँ स्थित है और यह घटना कब हुई?

यह घटना स्वीडन के ऑरेब्रो शहर के बाहरी क्षेत्र में हुई, जो स्टॉकहोम से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

क्या यह हमला एक आतंकवादी हमला था?

स्वीडिश अधिकारियों ने अभी तक इस गोलीबारी को आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया है, लेकिन यह एक गंभीर घटना है और जांच जारी है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने इसे ‘पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन’ बताया।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *