सामूहिक बलात्कार के बाद लड़की ने आत्महत्या की |

Ankit
1 Min Read


दमोह, छह दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दो नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद 15 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों के साथ मामले को सुलझाने के लिए पिता के प्रयासों के बीच लड़की ने यह मानकर आत्महत्या कर ली कि घटना सार्वजनिक हो गई है।

निरीक्षक सुधीर वेंगी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वेंगी ने कहा कि लड़की ने बृहस्पतिवार रात को अपने घर में फांसी लगा ली।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *