श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 30 लोग घायल |

Ankit
1 Min Read


पीलीभीत (उप्र), 31 मार्च (भाषा) उत्तराखंड में मां पूर्णागिरि का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घायलों में से दो की स्थिति गंभीर है।


माधोटांडा थाना के प्रभारी अशोक पाल ने बताया सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव अभियान शुरू करते हुए कई घंटों के परिश्रम के बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, लखनऊ से 50 श्रद्धालु पूर्णागिरि मां का दर्शन करने उत्तराखंड गए थे। वे सभी रविवार रात बस से लौट रहे थे, तभी माधोटांडा थाना क्षेत्र के डगा के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *