शिवसेना के मंत्री ने राज ठाकरे से की मुलाकात |

Ankit
1 Min Read


मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और शिवसेना नेता उदय सामंत ने शनिवार को महाराष्ट्र नवविर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बैठक को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की बातचीत होती रहती है।

राज्य के राजस्व विभाग को संभालने वाले बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी बैठकें होती रहती हैं। राज ठाकरे के सभी लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। मेरे भी उनके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। बैठक के बारे में और कुछ समझने की जरूरत नहीं है।’’

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मनसे प्रमुख से मुलाकात हुई थी।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव में शिवसेना को बृहन्मुंबई नगर निगम से बाहर करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को लुभाने की कोशिश कर रही है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *