मेविले, 21 फरवरी (एपी) न्यूजर्सी के एक व्यक्ति को 2022 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से कई बार हमला करने के मामले में शुक्रवार को हत्या के प्रयास का दोषी पाया गया है।
चौटाउक्वा काउंटी अदालत में सुनवाई के बाद लगभग दो घंटे तक चली बहस के बाद न्यायधीशों ने 27 वर्षीय हादी मतार को दोषी पाया।
मतार ने 12 अगस्त, 2022 को रुश्दी के संबोधन के दौरान ‘चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन’ के मंच पर पहुंचकर दर्शकों के सामने रुश्दी पर 10 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया था। इस हमले में 77 वर्षीय पुरस्कार विजेता उपन्यासकार की एक आंख की रोशनी चली गई थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।
मतार को 25 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
एपी
जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र