राहुल गांधी सही हैं, अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए : लालू |

Ankit
2 Min Read


पटना, 22 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपी उद्योगपति गौतम अदाणी की ‘तत्काल गिरफ्तारी’ की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का पुरजोर समर्थन किया है।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अमेरिका में अदाणी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही।

कांग्रेस के पुराने सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कट्टर विरोधी प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी सही हैं। अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’

राजद अध्यक्ष, जो संयोगवश चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और जमानत पर हैं। संवाददाताओं ने उनसे झारखंड में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की संभावनाओं के बारे में भी पूछा।

उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘ मैं अपने उस बयान पर ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा कि अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मैं झारखंड में नयी सरकार के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं, जहां हम पहले से ही सत्ता में हैं।’

झारखंड में इंडिया गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीधा मुकाबला है, जिसमें नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) शामिल है, जो लालू प्रसाद के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

भाषा

अनवर, रवि कांत रवि कांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *