राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

Ankit
1 Min Read


(तस्वीर के साथ)


नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

धनखड़ को हृदय संबंधी समस्याओं के चलते नौ मार्च को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्हें 12 मार्च को छुट्टी दे दी गई थी और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई थी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उपराष्ट्रपति के आवास पर गईं।’’

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *