राजधानी किंशासा में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 22 लोगों की मौत |

Ankit
1 Min Read


किंशासा, छह अप्रैल (एपी) कांगो की राजधानी किंशासा में आई भीषण बाढ़ से कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है और शहर के आधे से अधिक हिस्से और देश के मुख्य हवाई अड्डे तक पहुंच बाधित हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।


प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री पैट्रिशियन एनगोंगो ने बताया कि शुक्रवार की बाढ़ में अधिकतर मौतें दीवारों के ढहने से हुईं। किंशासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा ने बताया कि बाढ़ की वजह से हवाई अड्डे तक जाने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन इसे हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सड़क को 72 घंटों के भीतर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

यह सड़क किंशासा को कांगो के बाकी हिस्सों से भी जोड़ती है और अधिकारियों को व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता है।

ट्रक चालक ब्लेज एनडेन्डो ने बताया, ‘‘हम रात से यहां हैं, लेकिन हम कोई प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि हमें बताया गया है कि सड़क टूटकर दो हिस्सों में विभाजित हो गई है।’’

एपी संतोष रंजन

रंजन



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *