ब्रसेल्स, चार अप्रैल (एपी) यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को ‘नागरिकों के विरुद्ध’ युद्ध करार दिया।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारी रूस पर संघर्ष विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
एपी रवि कांत रवि कांत संतोष
संतोष
संतोष