मेगन मर्कल इंस्टाग्राम पर लौटीं, नए साल का वीडियो पोस्ट किया

Ankit
2 Min Read


न्यूयॉर्क (अमेरिका), दो जनवरी (एपी) ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्कल सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लौट आई हैं और 2020 के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट किया है।


एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने बुधवार को पुष्टि की कि यह अकाउंट मेगन मर्कल का है, जिस पर उन्होंने नए साल का अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस अकाउंट पर पहले से दो लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

ब्रिटेन के ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ प्रिंस हैरी से 2018 में विवाह के बाद मेगन को ‘डचेज ऑफ ससेक्स’ की उपाधि मिली थी। इससे पहले दोनों (हैरी और मर्कल) सोशल मीडिया पर ‘किंग्सटन रॉयल’ अकाउंट का हिस्सा थे, जिसमें हैरी के भाई प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ‘प्रिंसेस ऑफ वेल्स’ केट मिडलटन शामिल थीं।

लेकिन एक साल बाद मेगन और हैरी ने ‘ससेक्स रॉयल’ नामक अपना अकाउंट शुरू किया, जो शाही परिवार से उनकी दूरी का संकेत था। ‘ससेक्स रॉयल’ अकाउंट 2020 में बंद कर दिया गया और उसी वक्त मेगन और हैरी ने घोषणा की कि वे अपने शाही अधिकार का त्याग कर रहे हैं।

वर्ष 2022 में ‘न्यूयॉर्क मैगजींस द कट’ के साथ साक्षात्कार में मेगन ने संकेत दिया था कि वह सोशल मीडिया पर वापसी करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप एक राज जानते हैं? मैं वापस आ रही हूं… इंस्टाग्राम पर।’’

इससे पहले उन्होंने उत्पीड़न की चिंता का हवाला देते हुए इंस्टाग्राम पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

मेगन और हैरी ने 2023 में सोशल मीडिया मंचों से सामग्री संतुलन से संबंधी नीतियों को मजबूत करने का आग्रह करते हुए कहा था कि कुछ ऐप युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एपी सुरभि नरेश

नरेश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *