मुजफ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के अपहरण की कोशिश करने वाले तीन गिरफ्तार |

Ankit
1 Min Read


मुजफ्फरनगर, तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार में एक ब्यूटी पार्लर से एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश करने के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजूकुमार साव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी निखिल, शिवम और अभिषेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत छपार थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि दुल्हन के परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि पीड़ित दुल्हन बिजोपुर गांव से ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के लिए छपार आई थी।

पार्लर में कार से आए चार लोगों ने दुल्हन का अपहरण करने की कोशिश की और उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की और पार्लर में तोड़फोड़ की। लेकिन दुल्हन ने उनका विरोध किया और कार छोड़कर भाग निकली। आरोपियों ने दुल्हन की शादी का विरोध किया। बाद में पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की शादी की रस्म पूरी की गयी।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत

रवि कांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *