अमरावती, 19 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बृहस्पतिवार को होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा मुख्यमंत्री के कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने की संभावना है।
एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 19 फरवरी (आज) की शाम को अमरावती से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह कल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।”
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 48 सीट पर जीत हासिल की है।
नायडू के बुधवार रात गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है।
सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार रात को अमरावती लौटने की उम्मीद है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप