महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद देवेंद्र फडणवीस आरएसएस मुख्यालय पहुंचे

Ankit
1 Min Read


नागपुर, 20 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया।


सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी संघ मुख्यालय में मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि फडणवीस करीब 15 से 20 मिनट तक संघ मुख्यालय में रहे।

इससे पहले दिन में फडणवीस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पश्चिमी नागपुर में वोट डाला। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।

सूत्रों ने बताया कि आरएसएस ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए व्यापक प्रचार किया था।

भाषा सं शफीक धीरज

धीरज



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *