भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों को अफीम की अवैध फसल को नष्ट करने से रोका |

Ankit
1 Min Read


इंफाल, 31 जनवरी (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने गए सुरक्षा दल पर करीब 80 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया और चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


यह घटना लहुंगजांग पर्वत श्रृंखला में घटी जहां सीआरपीएफ और पुलिस के जवान गए हुए थे।

पुलिस ने कहा, ‘करीब चार हल्के वाहनों को तोड़ा गया, जिनमें से अधिकतर के सामने के शीशे टूटे थे। बाद में न्यूनतम बल का प्रयोग करके भीड़ को नियंत्रित किया गया। बाद में अतिरिक्त बल आया… और लहुंगजांग पर्वत श्रृंखला पर अफीम की फसल को नष्ट करने का काम फिर से शुरू किया गया।’

भाषा

शुभम संतोष

संतोष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *