भाईदूज के दिन नमो भारत ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय से दो घंटे पहले संचालित होंगी

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) नमो भारत ट्रेन रविवार को भाई दूज के मौके पर अपने सामान्य समय से दो घंटे पहले छह बजे से संचालित होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एक बयान में यह जानकारी दी।


निगम ने कहा कि इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जायेंगे।

बयान के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीए गलियारे के चालू खंड पर ट्रेन सेवाएं रविवार को निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बजाय छह बजे से ही चालू हो जायेंगी। यह सेवा रात 10 बजे तक जारी रहेगी।

बयान के मुताबिक आम तौर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से तथा रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होती हैं।

भाषा राजकुमार शोभना

शोभना



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *